Saturday, 3 October 2015

नज़्में क्या है 
आलापों से उभरी चीख
नहीं
झरने में फसा कराहता हुआ सा मेंढक
नहीं
वह भला कैसे हो सकता है
बारिश के पानी से बेहता हुआ तिनका
नहीं
हाथो की लकीरे
नहीं
फिर आखिर नज़्में क्या है
किसी तितली के उड़ने का अंदाज़
नहीं नहीं
वह भी भला कैसे हो सकता है
लक्षो से बेखबर राही
प्रेम की बाहो में सिमटे आसु
नहीं 
नहीं,फिर क्या है यह नज़्म
खुली आज़ादी में पिरोहे हुए शब्द
गगन की चोटियों को चूमती फिज़ाएँ 
झिलमिल तारो की दुनिया
परियो की कहानी
परिंदो की आवाज़
पल में प्यार
पल में दुःख
पर मन विशाल
इतना विशाल की दुनिया समां जाए
हाँ
हाँ,यही है नज़्म
नज़्म की पहचान यही है मेरे लिए
हाँ यही है नज़्म



Wednesday, 23 September 2015



दुखी मन 
ख्वाबों को सजा
ज़रा इतरा
सुरमा ख़ुशी का लगा
जस का तस बादलो में फ़सा
अटका सा 
अरमान अब तू सजा
दुखी मन 
ख्वाबों को सजा
लाइयां नौनिहाल सी ख़ुशी
फिर तू उमंग से भर जा
झरोखें से झांकती हुई सी
कुछ ख़्वाब तू सजा
नज़रो को उठा
कुछ ख्वाब तो सजा
दुखी मन
ख्वाबों को सजा
तिनको को सुखा कर
सुख सागर सा बन जा
तरैयाँ छटे
मेघ से पटे
बारिश की बूंदो सा
अहसास तू दे जा
दुखी मन 
ख्वाबो को सजा
नशा सा मदमस्त
बादलो से ढका
चऊ और तू झा सा जा
दुखी मन
ख्वाबों को सजा
टुकड़े जो टूटे हुए से
बिखरे गमो को बता
दास्तान दरपण की नहीं
लबो से रूह तक तू ठहर जा
दुखी मन
अब तोह तू ख्वाबों को सजा




Tuesday, 23 June 2015


एक पहेली सा, सुकून का साया लिए
तेरी आदते,तेरी रूह की पहचान लिए
अपनी मासूमियत को इतलाह करने
फ़िज़्ज़ाओं में अपनी भीनी सी महक करने
दिल को एक एहसास
एक सुकून का अहसास
रूह को जैसे भा सा गया था तू
फ़िज़्ज़ाओं की भीनी सी महक में जैसे
जैसे समां गया था तू

एक पहेली सा, सुकून का साया लिए
समुद्र की सीपियाँ,कभी तराशती थी में कही
अंदर से इतना कोमल,इतना प्यारा
नज़ारे मेरे तो जैसे देखते ही बनते थे
मेरी नींदों में जैसे तू सोया करता था
फास्लो से भी जैसे तू भाया करता था
रूह को जैसे भा सा गया था तू
फ़िज़्ज़ाओं की भीनी सी महक में जैसे
जैसे समां गया था तू

मेरी फ़िज़्ज़ाओ को उड़ान देना
तेरी खूबसूरत यादों में नाम देना
जहां की एह्तिहत
मेरी तो तुझमे ही है
सुधीर की पराकाष्ठा ज्ञात नहीं अभी मुझे
बस यही दिन ओस की चमकती बूंदो सा है मुझे
रूह को जैसे भा सा गया है  तू
फ़िज़्ज़ाओं की भीनी सी महक में जैसे
जैसे समां गया है  तू

Sunday, 8 February 2015



जहान की परवाह कर
निशाँ तरंगो की
लफ्ज़ क़ुदरत छेड़ती रहे
अल्फ़ाज़ में अपने पिरोके
कभी लहरो पर से
कभी लहरो में से
रोशनी उन बूँदो पर से
पर नज़दीक नज़दीकियो सी
जहान निसार कर हसरते
शब्द जैसे लहरो में बहते रहे
पर लहरें कुछ अंजान सी रहे
ज़िंदगी के इस मोड़ पर संजोई है
यादें दिल को झकझोर करती सी
कुछ कसर,कुछ कमी
लफ्ज़ क़ुदरत छेड़ती रहे
अल्फ़ाज़ में अपने पिरोती रहे
नज़रे मुझसे मिला
क्या तुझे कुछ नही दिखता
फिर क्यू,फिर क्यू तू मुझसे मिलता है
बात करता है,रूह मिलाता है
तू कही अनदेखा सा,बहुत प्यारा है
शायर सी ग़ज़ले,वो मेरे लिए
पर तू शब्दो को समझ क्यू नही पाता है
जहान की परवाह कर
निशाँ तरंगो की
लफ्ज़ क़ुदरत छेड़ती रहे
अल्फ़ाज़ में अपने पिरोके